26 मई 2019 - 09:03
ट्रम्प को ईरान से जंग करने से रोकेंगे क्योंकि यह जंग न रुकने वाली जंग का कारण बनेगीः सैंडर्ज़

अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनावी उम्मीदवार बर्नी सैंडर्ज़ ने कहा है कि वह ट्रम्प और बोल्टन को ईरान के ख़िलाफ़ जंग नहीं करने देंगे।

(ABNA24.com) अमरीका में राष्ट्रपति पद के चुनावी उम्मीदवार बर्नी सैंडर्ज़ ने कहा है कि वह ट्रम्प और बोल्टन को ईरान के ख़िलाफ़ जंग नहीं करने देंगे।

2020 के अमरीका के राष्ट्रपति पद के चुनाव के उम्मीदवार सिनेटर बर्नी सैंडर्ज़ ने अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प को आदत के तहत झूठ बोलने वाला बताया जो देश को तानाशाही शासन की ओर ले जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रपति ट्रम्प और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन को इस बात की इजाज़त नहीं देंगे कि वह देश को ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध में ढकेलें।

सैंडर्ज़ ने शनिवार को अपने राज्य वर्मान्ट में पहली बार, जबसे उन्होंने फ़रवरी में राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का एलान किया है, राजनैतिक रैली को संबोधित करते हुए कहा "इसी समय मैं एलान करता हूं कि राज्य के कुछ ईमानदार कन्ज़र्वेटिव सिनेटरों के साथ मिल कर डॉनल्ड ट्रम्प और जॉन बोल्टन को रोकने की कोशिश करुंगा कि हमें ईरान के साथ जंग में न ढकेलें।"

अनुभवी सिनेटर सैंडर्ज़ ने इस बात पर भी बल दिया कि वह ईरान से साथ अमरीका की जंग को इराक़ के साथ हुयी जंग की तुलना में अधिक तबाही वाली जंग समझते हैं। उन्होंने कहा कि यह जंग हमें क्षेत्र में न रुकने वाली जंग की ओर खींच ले जाएगी।



/129